Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में पांच डिवीजन में तैनात किए नए स्पेशल रोल ऑब्जर्वर

ईसीआई ने पांच डिवीजन - प्रेसिडेंसी डिविजन, मेदिनीपुर, बर्दवान, मालदा और जलपाईगुड़ी के लिए अधिकारियों की तैनाती कर दी है ताकि एसआईआर से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं पर और अधिक कड़ी निगरानी रखी जा सके।

08 Dec 2025

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में पांच डिवीजन में तैनात किए नए स्पेशल रोल ऑब्जर्वर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में स्पेशल रोल ऑब्जर्वर की पहले हुई नियुक्ति के बाद केंद्रीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने अब एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पांच नए स्पेशल रोल ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिए हैं।

ईसीआई ने पांच डिवीजन - प्रेसिडेंसी डिविजन, मेदिनीपुर, बर्दवान, मालदा और जलपाईगुड़ी के लिए अधिकारियों की तैनाती कर दी है ताकि एसआईआर से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं पर और अधिक कड़ी निगरानी रखी जा सके। इस नियुक्ति का उद्देश्य एसआईआर फॉर्म के वितरण, संग्रह, डिजिटाइजेशन और ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने से पहले होने वाले हर काम में किसी भी तरह की चूक को रोकना है।

आयोग सूत्रों के अनुसार, इस बार प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर त्रुटि न रह जाए, इसके लिए निगरानी को और सख्त किया गया है।

इन अधिकारियों को मिली है जिम्मेदारी1. प्रेसिडेंसी डिवीजन (कोलकाता, हावड़ा, उत्तर चौबीस परगना, दक्षिण चौबीस परगना, नदिया) : रविकांत सिंह

2. मेदिनीपुर डिवीजन (पश्चिम और पूर्व मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बांकुड़ा, पुरुलिया) : नीरज कुमार बनसोर

3. बर्दवान डिवीजन (बीरभूम, पश्चिम और पूर्व बर्दवान, हुगली) : कृष्ण कुमार निराला

4. मालदा डिवीजन (मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर) : आलोक तिवारी

5. जलपाईगुड़ी डिवीजन (दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर) : पंकज यादव

इससे पहले पश्चिम बंगाल में एसआईआर की पूरी प्रक्रिया की जांच का जिम्मा आईएएस (सेवानिवृत्त) सुब्रत गुुप्ता को सौंपा गया था। उन्होंने राज्य के विभिन्न इलाकों का दौरा कर एसआईआर के कामकाज की समीक्षा की थी। अब आयोग ने डिवीजन-वार स्पेशल रोल ऑब्जर्वर तैनात कर निगरानी को और मजबूत कर दिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में पांच डिवीजन में तैनात किए
ईसीआई ने पांच डिवीजन - प्रेसिडेंसी डिविजन, मेदिनीपुर, बर्दवान, मालदा और जलपाईगुड़ी के लिए अधिकारियों की तैनाती कर दी है ताकि एसआईआर से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं पर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News